कटिहार के फलका थाने में बवाल: कैदी की मौत के बाद हिंसा, CCTV में सामने आई सच्चाई


 कटिहार (फलका): बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक विचाराधीन कैदी की मौत के बाद शनिवार को जमकर बवाल हुआ। गुस्साई भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की।

जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को पुलिस ने राजेश यादव नाम के व्यक्ति को लूट के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि हाजत में उसने खुदकुशी की कोशिश की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर फैलते ही इलाके में अफवाह फैल गई कि पुलिस पिटाई से उसकी जान गई है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग फलका थाने पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और थाने में घुसकर पथराव और तोड़फोड़ करने लगी। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने एक पुलिसकर्मी से उसकी राइफल भी छीन ली। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।

इधर, पुलिस ने जब थाने में लगे CCTV फुटेज की जांच की तो मामला अलग सामने आया। फुटेज में कैदी द्वारा खुदकुशी की कोशिश की बात सामने आई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 जबकि सीसीटीवी फुटेज की जब जांच किया गया तो पता चला की फुटेज में कैदी  ही खुशी खुदकुशी करने का कोशिश कर रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ